Dark Mode
ब्लॉक स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

ब्लॉक स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

भीलवाडा। ब्लॉक स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला पंचायत समिति सुवाणा मे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अब्दुल शहिद शेख की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार पारीक रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री शान्ति लाल छापरवाल ने किया। कार्यक्रम मे बैसिक साक्षरता मूल्याकंन परीक्षा 24 सितम्बर 2023 से सम्बन्धित दिशा निर्देश दिये गये। सुवाणा ब्लॉक के सभी पी.ई.ई.ओ. और युसीईइओ व एम.टी. के रूप मे रा.उ.मा.वि. ओज्याड़ा के वाईस प्रिसीपल श्री नरेश कुमार जादरा व रा.उ.मा.वि. रीछड़ा के वाईस प्रिसिपल श्री सतीश कुमार झवर ने भाग लिया।अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार पारीक ने बताया कि ब्लॉक मे अभियान चलाकर सभी असाक्षरो को निस्वार्थ भाव से साक्षर करें। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अब्दुल शाहिद शेख ने विभागीय गतिविधि पर प्रकाश डालते हुये 24 सितम्बर को आयोजित होने वाली बैसिक साक्षरता मुल्याकंन परीक्षा का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का आहृन किया व जागरूकता अभियान चलाकर क्रिटिकल जीवन कौशलो पर जोर देकर असाक्षरो को व्यावशायिक शिक्षा देने पर जोर दिया। ब्लॉक साक्षरता समन्वयक सत्यनारायण तिवाड़ी ने बैसिक साक्षरता मूल्याकंन परीक्षा से सम्बन्धित दिशा निर्देश दिये। संलग्न फोटोः-1 व 2 ---000---कर्तव्य पथ दिल्ली पर स्थापित होने वाले शहीद स्मारक निर्माण के लिए शहीद परिवारों के घर से मिट्टी एकत्र कीभीलवाड़ा, 22, सितम्बर। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र द्वारा अमृत कलश यात्रा मांडल तहसील के मेजा गांव में आयोजित की गई। नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गांव के महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पंच प्रण शपथ दिलाकर राष्ट्र के प्रति शहीदों के प्रति और देश के विकास के लिए अग्रसर होकर कर्तव्य निर्वहन करने साथ ही 2047 के भारत निर्माण में युवा भूमिका के लिए जागरूक किया गया। श्री सिसोदिया ने बताया कि सेवानिवृत सैनिकों में भंवर लाल कीर और शंकर सिंह को माला पहना कर स्वागत किया। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद गोवर्धन लाल के घर के आंगन से मिट्टी लेकर अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम को शुरू किया गया। कलश यात्रा के अंतर्गत शहीद सुख सिंह को श्रद्धांजलि देकर उनके आँगन से मिट्टी एकत्र की और घर-घर जाकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कर्तव्य पथ दिल्ली पर स्थापित होने वाले शहीद स्मारक निर्माण के लिए मिट्टी संग्रह की और सभी को ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम और पंच प्रण के बारे में जागरूक किया । इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी श्री सुमित यादव, जितेंद्र शर्मा अंकित शर्मा, युवा संस्थान अध्यक्ष नारायण गाडरी, शंकर गुर्जर, नंद सिंह, गोपाल धाबाई, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्याम लाल गाडरी और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!