Dark Mode
बहरोड़ में ओबीसी का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ

बहरोड़ में ओबीसी का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ

बहरोड़। कस्बे के अहीर धर्मशाला में बुधवार को ओबीसी का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार के गठन को लेकर दिए दिशा निर्देश। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के चेयरमैन कप्तान अजय सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि हरसहाय यादव प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस राजस्थान, ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अलवर जगदीश बेनीवाल, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने कहा कि जाति आधार पर जनगणना होनी चाहिए तथा न्यायपालिका में ओबीसी का आरक्षण होना चाहिए एवं राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता तक प्रचार किया जाकर जनता को लाभान्वित करवाया जाना चाहिए। कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव एवं जिला अध्यक्ष जगदीश बेनीवाल ने बहरोड ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चंद्र भेडी, नीमराणा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव एवं माजरी कला ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह यादव तथा किशनगढ़ बास के ब्लॉक अध्यक्ष इस्माइल खान को ब्लॉक अध्यक्ष के नियुक्ति पत्र सौंप पर माल्यार्पण कर ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव अजीत यादव, पूर्व प्रधान सुमन यादव, ओबीसी के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डीआर यादव, अहीर रेजिमेंट के दिनेश यादव, अनिल बोहरा, सतवीर यादव पूर्व प्रधान कोटकासिम, जसवंत सिंह यादव प्रदेश महासचिव, अशोक यादव प्रदेश महासचिव, खैरथल से राम यादव सहित काफी संख्या में कांगेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!