Dark Mode
ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ओलंपिक खेल का समापन

ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ओलंपिक खेल का समापन

सरवाड़. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे ब्लाक स्तरीय राजीव गांधी ओलंपिक खेल 2023 का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा रहे। समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ ने की। नगर पालिका उपाध्यक्ष आरिफ नेब, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़, रामस्वरूप प्रजापति, उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, अधिशासी अधिकारी राघव सिंह मीणा, तहसीलदार हरेंद्र सिंह, भगवानपुरा सरपंच प्रतिनिधि चंद्रभान सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। समापन कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के विजेताओं को प्रमाण पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया । मुख्य अतिथि राठौड़ द्वारा समापन की घोषणा की गई एवं झंडा-अवतरण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद झारोटिया द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया एवं आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया । शारीरिक शिक्षक मोहम्मद जावेद द्वारा ओलंपिक खेल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य शिव प्रकाश पारीक द्वारा किया गया। समापन कार्यक्रम में भामाशाह विजय कुमार शारदा, भगवानपुरा सरपंच प्रतिनिधि चंद्रभान सिंह, खिरिया सरपंच वंदना तोषनीवाल द्वारा टूर्नामेंट के निर्णायकों को बैग एवं कैप भेंट करके सम्मानित किया गया । इस दौरान रामलाल गुर्जर ,दीपेश कुमार सिसोदिया, राममूर्ति पारीक ,सुरेश लोहार ,लालचंद रातावाल ,महेंद्र पारीक, महेंद्र सिंह चौहान, हंसराज फुलवारी ,बाबूलाल रेगर, रेखा जैन, चंदा मूंदडा़ ,शब्बीर मोहम्मद , शारीरिक शिक्षक गिरधर सिंह , पुखराज , सुधीर सेन , सुनील पारीक, गोविंद शर्मा , देवराज पारीक, दशरथ सिंह, सत्य प्रकाश पारीक ,जोधराज सिंह सहित शारीरिक शिक्षक, विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!