Dark Mode
ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्र छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा  अपनी प्रतिभाओं का किया प्रदर्शन

ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्र छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा  अपनी प्रतिभाओं का किया प्रदर्शन

 
डीडवाना. शहर में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ यह कार्यक्रम शहर के जांगिड़ भवन में आयोजित हुआ ग्रामीण प्रवेश के लोक कलाकारों की प्रतिभाओं को आगे तक ले जाने को लेकर उपखंड प्रशासन व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें  249 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवाया प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं- सामुहिक लोक गायन, सामुहिक लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य-कथक, भरतनाट्यम, ओड़िसी, मणिपुरी, कचिपुरी, शास्त्रीय एकल गायन हिन्दुस्तानी नाटक, चित्रकला पोस्टर बनाना, मिट्टी मॉडलिंग, भित्ती चित्र आशू भाषण, पैनल डिस्कस समूह चर्चा स्लोगन, कविता लेखन, शास्त्रीय वाद्य यन्त्र- हारमोनियम, तबला, बांसुरी, गीटार, सितार, मृदंग, वीणा, फोटोग्राफी साथ ही राजस्थान की लुप्त कला - फड, रावण हत्था, रम्मत, अलगोजा, माण्डणा,, कठपुतली, खडताल, मोरचंग, भपंग आदि का आयोजन युवा महोत्सव कार्यक्रम में हुआ जिसमे सभी बालक बालिकाओ ने  बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम में विधायक चेतन डूडी उपखंड अधिकारी जितु कुलहरि का शिक्षा विभाग के द्वारा माला साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया      प्रतियोगिता में चित्रकला प्रतियोगिता वर्षा शर्मा प्रथम रिंकू स्वामी दित्तीय अल्ताफ तृतीय स्थान पर रहा वही पोस्टर प्रतियोगिता में भावना कवर प्रथम मनीषा दित्तीय भंवर तृतीय स्थान पर रही स्लोगन प्रतियोगिता में पुलकित शर्मा  प्रथम स्थान पर रहा अनेकों तरह की विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिनमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!