Dark Mode
 पारीक समाज द्वारा रक्तदान शिविर संपन्न

 पारीक समाज द्वारा रक्तदान शिविर संपन्न

ऑल इंडिया पारीक महासभा ( यूथ विंग)  अजमेर जिले  के  द्वारा महासभा   के स्थापना दिवस  पर  दिनांक 9 फरवरी 2024 को  विशाल रक्तदान शिविर* का आयोजन  स्थानीय मित्तल हॉस्पिटल पुष्कर रोड अजमेर में संपन्न हुआ। 
इस रक्तदान शिविर का आदर्श वाक्य रक्तदान हमारा - किसी के काम आएं* रखा गया है।  
 इस  शिविर में मुख्य अतिथि   समाजसेवी श्री रामनिवास पारीक अध्यक्ष पारीक आश्रम ट्रस्ट पुष्कर, विशिष्ठ अतिथि  डॉ श्री सुरेन्द्र जोशी, चेयरपर्सन ज्ञानदीप कोष, श्री  अजय शर्मा रिटायर्ड जज, डॉ श्री कुलदीप शर्मा के जी स्टोन हॉस्पिटल,  श्री राधेश्याम पारीक, श्री रामनिवास शर्मा   ने  दीप प्रज्ज्वलित कर   श्रीगणेश किया।  सभी अतिथियों का पुष्पमालाओ से स्वागत किया। 
 सुशील पारीक अध्यक्ष यूथ विंग  ने अपने स्वागत भाषण में  सभी  अतिथियों व आगुंतकों ,  रक्तदानियों का स्वागत किया। 
मुख्य अतिथि श्री रामनिवास पारीक चेयरपर्सन फंड आल इंडिया पारीक महासभा दिल्ली ने अपने उद्बोधन में महासभा के  विभिन्न  प्रकल्पों  यथा शिक्षा, स्वास्थ्य व सहयोग के बारे में  विस्तृत जानकारी दी। महासभा अपने स्थापना दिवस पर हर वर्ष रक्तदान का आयोजन करती आ रही है।  
विशिष्ठ अतिथि श्री अजय शर्मा , जिला  जज रिटायर्ड ने अपने उद्बोधन में  रक्तदान की महत्ता के बारे में  बताया। 
 श्री अनिल पारीक ने सभी अतिथियों , आगंतुक समाज बंधुओं , रक्तदाताओं , सहयोगकर्ताओं , मित्तल हॉस्पिटल प्रशासन   व टीम का आभार व्यक्त किया। 
इस शिविर में  रक्तदान डॉ मधु काबरा जी के नेतृत्व में हुआ, इसमें कई सदस्यों ने    रक्तदान किया.
इस आयोजन का मंच संचालन देवेंद्र त्रिपाठी ने किया। 
इस अवसर पर समाज  के श्री प्रहलाद पारीक,  ओमप्रकाश पारीक, श्री मोहन लाल पारीक ,  अरुण पारीक श्री अमित पारीक, श्रीमति अर्चना बोहरा ,श्रीमती किरण पारीक  व कई गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया। 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!