23 मार्च को रक्तदान शिविर ,
पदमपुर . अमर बलिदानी शहीद हेमू कालानी जन्मशताब्दी साल को समर्पित होगे कार्यक्रम , 23 मार्च को शहीदों को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर अरोडवंश सेवा सदन में भारतीय सिंधु सभा , सिंधी समाज समिति ,पूज्य सिंधी व भानूशाली पंचायत व विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सुबह 10 से 2 बजे तक लगेगा । सिंधी समाज समिति अध्यक्ष घनश्याम हरवानी ने बताया कि एसपीएन कॉलेज व एसएस आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से रक्तदान दाताओं का किया जाएगा सामान, शहीद हेमू कालानी पहला ओपन महिला हॉकी कप 26 मार्च रविवार को शहीद कैप्टन नवपाल सिंह सिद्धू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा । कल्पतरू पावर ट्रांसलेशन लिमिटेड 27 बीबी की तरफ से खिलाड़ियों को दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार , हॉकी कोच दुर्गेश शेखावत ने बताया कि ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ व गंगानगर जिले की महिला हॉकी टीमें होगी शामिल ।