रक्तदान शिविर हुआ आयोजित 111 यूनिट रक्त एकत्रित
अजमेर . अजयमेरू लेडीज़ सोशल सोसायटी एवं ब्लड बैंक के तत्वावधान मे विश्व रक्तदान दिवस पर बुधवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 111 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
सोसायटी की अध्यक्ष दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि रक्तदान महादान है हमें अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। रक्त का कोई विकल्प नही बना तथा इसकी पूर्ति रक्तदान से ही होती है। इस रक्तदान शिविर मे प्रत्येक रक्तदाता की खून की जाँच निःशुल्क के साथ ही हीमोग्लाबीन व रक्त ग्रुप भी बताया गया। प्रत्येक रक्तदाता को सर्टिफिकेट भी दिया गया।
सोसायटी की सचिव नंदिता रवि चौहान ने बताया कि सोसायटी की सदस्य कुसुम आर्य, रश्मि गर्ग, सवलीन कौर, पूजा करनानी, प्रिया मिश्रा, रानी गोयल, रश्मि तुलसानी, प्रतिमा शर्मा, नीरू जैन, रीतु जैन, अर्पिता अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, रितु अभी चौहान, रितु मोतीरमानी, श्रीतिमा जैन, हेमा भुरानी, मुस्कान शर्मा, सारिका शर्मा, रीना जैन एवम् कुलविंदर कौर ने इस रक्तदान शिविर मे सेवायें देकर सफल बनाया।
रानी गोयल ने बताया कि ब्लड बैंक के गंगा सिंह को उनके अथक प्रयासों के लिए शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया व ब्लड बैंक के स्टॉफ ने इस रक्तदान शिविर मे भरपूर सहयोग दिया। अस्पताल के स्टाफ डॉ दीक्षा त्रिपाठी, शानू कुमावत, अनीश, आरती, अंशुल भटनागर ने सहयोग दिया।
दिशा प्रकाश किशनानी ने सभी का आभार प्रकट किया।