Dark Mode
गाडराटा में रक्तदान शिविर का आयोजन

गाडराटा में रक्तदान शिविर का आयोजन

पूर्व विधायक पूरणमल सैनी का किया नागरिक अभिनंदन

 

खेतड़ी । खेतड़ी क्षेत्र के बिहारी लाल महाविद्यालय गाडराटा में रक्तदान शिविर का आयोजन बसपा प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल के आतिथ्य व बाबा भगवान सिंह बसपा प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा पूर्व विधायक पूरणमल सैनी का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। बाबा भगवान सिंह बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि बसपा प्रदेश में आगामी विधानसभा की 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी व सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर के भाजपा व कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने की बात कही उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टी से जनता दुखी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक पूरणमल  सैनी ने कहा कि आगामी विधानसभा में खेतड़ी  से अबकी बार बसपा जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा रक्तदान महादान होता है। जिससे किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। इस अवसर पर सज्जन लाल चुडी बसपा प्रदेश सचिव, बलबीर काला बसपा प्रभारी, सुभाष मारिकसर जिला अध्यक्ष बसपा विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर युवाओं ने बढ चढ़कर के रक्तदान में हिस्सा लिया। रक्तदान संग्रहण जयपुर बैंक की तीन टीमों ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र नारनोलिया, हवासिंह बबेरवाल,वेणीशंकर सैनी, महावीर प्रसाद सैनी, कृष्ण कुमावत, कपूरचंद जांगिड़, प्रकाश चंद्र, नागरमल ढिकवाल, शंकरलाल बबेरवाल, श्रवण दत्त नारनोलिया,रवि मरोडिया,निरंजन लाल सैनी, अशोक सैनी,जगदीश कुमावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन शीशराम सैनी ने किया।कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक पुरणमल सैनी ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!