Dark Mode
सिलावट समाज भवन में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

सिलावट समाज भवन में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

 
बीदासर। कस्बे के वार्ड नं 35 स्तिथ सिलावट समाज भवन में सोमवार को समाजसेवी अमीर हसन टेलर के द्वारा अपनी माता राबिया की याद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सुजानगढ़, चूरू व जयपुर की ब्लड बैंकों ने 415 यूनिट रक्त संग्रह किया। शिविर का आगाज शहर काजी हाफिज शरीफ, मुस्लिम साई, सिकंदर सोलंकी ने कुरआन मजीद की तिलावट से किया। इस दौरान रक्तदाताओं को बल्खि परिवार ने हेलमेट भेंट किए। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष जेठाराम यादव, पालिकाध्यक्ष सीताराम भोभरिया, उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा, सदर इकबाल भुट्टा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जवाहरसिंह राठौड़, पार्षद सदीक ऐरानी, बेगराज नाई, गोपाल गुर्जर, आरिफ बल्खि, कयूम, रफीक, अजीज, अकबर टेलर, अकरम बल्खि, एडवोकेट निरंजन सोनी, जावेद भुट्टा, अफजल बल्खि, अब्दुल रऊफ, कयूम कुरेशी, सरपंच सविता राठी, मदनलाल गुसाईवाल, ललित बांठिया, अफजल स्लामपुरिया आदि उपस्थित रहे। वही शिविर में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लेकर रक्तदान किया जिन्हें बैग दिए गए। कार्यक्रम का संचालन पुसराज गौड़, इमरान भुट्टा ने किया।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!