Dark Mode
बाँगड़ ब्लड बैंक की वर्षगाँठ पर रक्तदान शिविर का आयोजन

बाँगड़ ब्लड बैंक की वर्षगाँठ पर रक्तदान शिविर का आयोजन

डीडवाना राजकीय बाँगड़ ज़िला चिकित्सालय ब्लड बैंक को पाँच वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक के तकनीकी अधिकारी अमरीश माथुर ने बताया कि बाँगड़ ब्लड बैंक में जारी मुहिम “जन्मदिन पर रक्तदान” की शुरुआत भी इसी दिन की गई थी और समूचे क्षैत्र में रक्तदान को एक क्रान्ति के रूप में स्थापित करने वाले डॉ सोहन चौधरी का जन्मदिन भी प्रतिवर्ष की भाँति आज भी रक्तदान करके मनाया गया। इस अवसर पर डीडवाना-कुचामन ज़िले के मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जुंदिया, बाँगड़ चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ धनराज चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जी के शर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी चिकित्सक डॉ शिप्रा सिंह, डॉ चित्रलेखा चौधरी, डॉ सरिता नेत्रा, डॉ राजेश खोखर, डॉ प्रदीप बुग़ालिया,नर्सिंग अधीक्षक मो. शफ़ी डायर, मारवाड़ समूह के निदेशक डॉ सोहन चौधरी आदि ने ब्लड बैंक के समस्त स्टाफ़ के साथ केक काटकर रक्तदान शिविर की विधिवत शुरुआत की। वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में ब्लड बैंक भवन में ग़ुब्बारों से विशेष सजावट की गई। शिविर में अशोक सोलंकी, डॉ प्रियंका सहित अनेकों लोगों ने डॉ सोहन चौधरी के साथ रक्तदान करके “जन्मदिन पर रक्तदान” कि मुहिम को आगे बढ़ाया। ब्लड बैंक के महेश कुमार शर्मा, असग़र अली देशवाली, शीतलप्रसाद गुर्जर, अमरचन्द राहड़, सुबिता कुमारी आदि ने तमाम व्यवस्थाओं को अंजाम देते हुए रक्त संग्रहण किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!