Dark Mode
शिक्षाविद् डॉ. चिराना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

शिक्षाविद् डॉ. चिराना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सीकर। विद्या भारती पब्लिक स्कूल, तोदी नगर, सीकर में शुक्रवार को संस्थान निदेशक डॉ. बलवन्तसिंह चिराना के 58 वें जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यह जानकारी देते हुए एकेडमिक हैड अजयपाल सिंह ने बताया कि डॉ. चिराना के जन्मदिवस पर रोटरी क्लब, विद्यालय स्टाफ, शहर के गणमान्यजनों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़़े लोगों ने रक्तदान कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब सीकर के डॉ. जी.एल. राठी, डॉ. एस.एल. सोनी, रो. चम्पा सोनी, सीए सुनील मोर, डॉ. अमरसिंह कविया, अध्यक्ष सीए संजय कुमावत, डॉ. जितेन्द्र कचोलिया, रो. जगदीश कुमावत, रो. डॉ. अंकुश राठी, क्लब अध्यक्ष रो. सीए सुशील अग्रवाल, सहित अन्य सदस्यों ने शुभकामनायें दी। संस्था प्रबन्धन द्वारा इस अवसर पर संस्थान के सभी स्टाफ सदस्यों, रोटरी क्लब के विभिन्न सदस्यों एवं अन्य प्रबुद्धजनों के लिए प्रसाद वितरण किया गया। डॉ. चिराना ने विद्यालय स्टाफ, रोटरी क्लब एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़़े लोगों को शुभकामनायें प्रेषित करने के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबन्धन की ओर से प्रशासक धीरज कंवर, सत्यवीर सिंह चिराना, सचिव अरूण मित्तल, जन शिक्षण संस्थान निदेशक गोपाल सिंह राठौड़, कॉलेज प्राचार्या डॉ. मीना जोशी, जूनियर विंग एकेडमिक हैड ममता सिंह एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!