कर्नल बैंसला की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन।
रक्तदान महादान - पूर्व विधायक जगदीश मीणा।
जमवारामगढ़ . महान युग पुरुष एवं गुर्जर समाज के पथ प्रदर्शक स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार 2 अप्रेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर कला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और करीब 500 युवाओं ने रक्तदान किया। जमवारामगढ़ के पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा ने रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर स्व. कर्नल बैंसला की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने कहा की रक्तदान महादान है और रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आपके खून की एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है। पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने कहा की लोगों की यह धारणा गलत है की रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। उन्होंने कहा की दान किया हुआ रक्त कुछ ही समय में आपके शरीर में वापस रिकवर हो जाता है। पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र चंदीजा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। विधायक गोपाल मीणा ने लोगों से अपील करते हुए कहा की अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करें।
इस अवसर पर विधायक गोपाल मीणा, पूर्व विधायक जगदीश मीणा,प्रधान रामफूल गुर्जर, समाजसेवी सुरज्ञान फागणा, जिला पार्षद विजय मीणा, पूर्व सरपंच गुलाबचंद मीणा, पंचायत समिति सदस्य विक्रम देव गुर्जर, इंद्रगढ़ सरपंच समता रामजीलाल गुर्जर, भारतीय किसान संघ से कैलाश चेची,भानपुर कलां सरपंच जगदीश बाडीवाल, पीसीसी सदस्य रामसहाय कांकरेलिया, बासणा सरपंच गोविन्द राम गुर्जर, राष्ट्रीय गुर्जर महासभाध्यक्ष देवनारायण गुर्जर, बलवीर टेलर, बद्रीनारायण मीणा, सेडूराम छाबड़ी, पंचायत समिति सदस्य नाथूलाल गुर्जर, बिजेंद्र चन्दीजा, पंचायत समिति सदस्य अशोक शर्मा, गोविंद गुर्जर, राजूलाल टेलर, नरेन्द्र सिंह पाली, राकेश कुमार गुर्जर, रोहिताश्व धाकड़, सहित आदि रहे मौजूद।