रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया
जसनगर । विधानसभा प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ के जन्मोत्सव को लेकर विशाल रक्तदान शिविर आयोजन कर्ता सूर्यवीर सिंह राठौड लीलकी एवं जैतारण विधायक अविनाश गहलोत की देखरेख में आयोजित होगा ।
21 अप्रैल शुक्रवार को मालियों की बगीची जैतारण शहर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजन किया जायेगा।
इस विशाल रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर जसनाथ महाराज रास मंडी के गादीपति संत नारायणनाथ महाराज एवं जैतारण विधायक अविनाश गहलोत के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया गया । इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक भाजपा संगठन से जुडे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को भाग लेने के लिए निमंत्रण देने का अभियान भी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की देखरेख में चलाए जा रहा है । समदोलाव टोल नाका मैनेजर सूर्यवीर सिंह राठौड़ लीलकी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्त दाताओं को निशुल्क हेलमेट प्रदान किया जाएगा साथ ही प्रमाण एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर रक्तदान शिविर के आयोजन कर्ता समदोलाव टोल नाका मैनेजर सूर्यवीर सिंह राठौड़ लीलकी, भवानी सिंह, सोनू बन्ना राठौड़, गिरिराज सिंह घोड़ावट, रतन सिंह घोड़ावट, जयवीर शर्मा, दीपक, सुनील शर्मा, गिरिराज सिंह घोड़ावट, भवानी सिंह अमरपुरा सहित आदि युवा कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे ।