Dark Mode
रक्तदान से मानव शरीर बीमारियों से मुक्त और तंदुरुस्त रहता है । 

रक्तदान से मानव शरीर बीमारियों से मुक्त और तंदुरुस्त रहता है । 

पदमपुर .  विश्व योग दिवस पर  सत्य साईं सेवा समिति द्वारा साईं मंदिर में  लगाऐ गए विशाल रक्तदान शिविर में सौ रक्त दान दाताओं ने मानव कल्याण की भावना को सर्वोपरि मान अपनी स्वेच्छा से रक्त का दान करते हुए कहा के रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य दान नहीं है , अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठि व्यापारी जितेंद्र शर्मा  ने रक्त दान दाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहां की सबसे बड़ा मानव धर्म किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी को बचाना है , और यह रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आये इसी भावना के तहत आज युवक-युवतियो में  रक्तदान करने का जनून देखने को मिल रहा है , शर्मा ने कहा कि रक्तदान के एक नहीं  अनेक फायदे  शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए हैं । ब्लड बैंक ट्रस्ट श्रीगंगानगर द्वारा डॉ गुरजंट सिंह , विनोद कुमार छिपा ,  राकेश कुमार ने रक्तदान संग्रह कर सत्य साईं सेवा समिति के सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि  जब भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता हो तो वह हर समय संस्था से संपर्क कर सकता है । 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!