रक्त रोगियों के लिए जीवनदायी होता है-जिला प्रमुख
टोंक । शहर के कामधेनु सर्किल स्थित एक नीजि चिकित्सालय में रविवार को आयोजित प्रथम रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला प्रमुख सरोज बंसल द्वारा किया गया। चिकित्सालय परिवार की ओर से जिला प्रमुख को माला एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला प्रमुख सरोज बंसल ने भी रक्तदान कर रक्तदाताओं को रक्तदान करने पर शुक्रिया अदा कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला प्रमुख ने इस अवसर पर कहा कि रक्त अनेकों मरीजों को जीवनदान देता है, इस प्रकार के रक्तदान शिविर अधिक से अधिक लगते रहने चाहिए। जब रक्त की आवश्यकता होती है, तब हमें रक्त की कीमत का पता चलता है। रक्तदान शिविर में कुल 51 यूनिट रक्तदान दिया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं के सहित डॉ. एम.एस. राठौड़, डॉ. जसवन्त कुमावत, डॉ. सम्यक बंसल आदि मौजूद रहे।