Dark Mode
ब्लूचिप-फंड्स में FD से ज्यादा फायदा

ब्लूचिप-फंड्स में FD से ज्यादा फायदा

इसने बीते 1 साल में दिया 23% तक का रिटर्न, जानें इससे जुड़ी खास बातें


नई दिल्ली . अगर आप कम रिस्क के साथ म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए ब्लूचिप फंड में निवेश करना सही साबित हो सकता है। इसमें कम रिस्क के साथ अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। बीते 1 साल में ब्लूचिप फंड्स ने 23% तक का रिटर्न दिया है। ऐसे में अगर आप अपने निवेश पर FD से ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो ब्लूचिप फंड में निवेश कर सकते हैं।
सबसे पहले जानें ब्लूचिप फंड क्या है?
ये लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड ही हैं, हालांकि कुछ लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड ने अपने नाम के साथ ब्लूचिप भी जोड़ लिया है। जैसे एक्सिस ब्लूचिप फंड, ICICI प्रू ब्लूचिप फंड, SBI ब्लूचिप फंड, कोटक ब्लूचिप फंड या फ्रैंकलिन ब्लूचिप फंड। ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीमों के लिए निवेशकों से जुटाई गई राशि का कम से कम 80% टॉप 100 कंपनियों में निवेश करना जरूरी होता है। माना जाता कि इनके शेयरों में उतार चढ़ाव कम होता है, इसलिए इनमें पैसा लगाने पर नुकसान की संभवना, खासतौर पर लंबे समय में कम ही रहती है।
इसमें कम रिस्क के साथ बेहतर रिटर्न
ब्लूचिप कंपनी उन कंपनियों को कहते हैं कि जिनका आकार बहुत बड़ा होता है और जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। माना जाता कि इनके शेयरों में उतार चढ़ाव कम होता है, इसलिए इनमें पैसा लगाने पर नुकसान की संभवना, विशेषतौर पर लंबे समय में कम ही रहती है। लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए निवेशकों से जुटाई गई रकम का कम से कम 80% टॉप 100 कंपनियों में निवेश करना जरूरी है। इसमें किसे करना चाहिए निवेश?
ब्लूचिप फंड्स में उनको पैसा लगाने की सलाह दी जाती है, जो कम जोखिम के साथ शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं। इन स्कीम्स में कम से कम 3 से 5 साल के टाइम पीरियड को ध्यान में रख कर निवेश करना चाहिए।
हालांकि इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं होता है इसीलिए आप जरूरत पड़ने पर पैसा निकाल सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि छोटे समय मे शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का असर आपके निवेश पर अधिक पड़ सकता है जबकि लंबे समय मे यह खतरा कम हो जाता है।
SIP के जरिए निवेश करना रहेगा सही
म्यूचुअल फंड में एक साथ पैसा लगाने की बजाय सिस्टमेंटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP द्वारा निवेश करना चाहिए। SIP के जरिए आप हर महीने एक निश्चित अमाउंट इसमें लगाते हैं। इससे रिस्क और कम हो जाता है क्योंकि इससे इस पर बाजार के उतार चढ़ाव का ज्यादा असर नहीं पड़ता।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!