कोटा नागरिक सहकारी बैंक की बोर्ड एवं ऋण कमेटी की बैठक सम्पन्न
कोटा। कोटा नागरिक सहकारी बैंक लि.कोटा की संचालक मण्डल व ऋण कमेटी की बैठक सोमवार को रावतभाटा रोड स्थित प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नए सदस्यों की स्वीकृति,आय-व्यय पर विचार, जमा एवं एडवांस की समीक्षा,बिजनेस मॉडल व ऋण पर चर्चा,ऑडिट कमेटी की कार्रवाई पर पुष्टि सहित विभिन्न बिंदुओं पर बैठक में विचार विमर्श किया गया। बोर्ड बैठक में नए 224 सदस्यो को सदस्यता देने की स्वीकृति दी गई। इससे उपरांत ऋण कमेटी की बैठक में 212 सदस्यों को 8.06 करोड रुपये के ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रबंध निदेशक बिजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि संचालक मण्डल की बैठक में उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाडा संचालक महेंद्र कुमार शर्मा,सुरेश काबरा, राकेश जैन ,ओम प्रकाश मेहरा, महावीर सुवालका,ऐश्वर्य जैन, मदुलारी एवं कमलेश ऋषि व नवनीत जाजू उपस्थित रहे।
प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग
बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि भारतीय रिज़र्व बैंक की अधिसूचना के अनुसार व गरीब तबकों,कमजोर वर्गों तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों पर सकरात्मक प्रभाव के लिए कोटा नागरिक सहकारी बैंक प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों को ऋण देने की व्यवस्था करेगी। बिरला ने बताया कि भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक मुख्य रूप से देश की मूलभूत ज़रूरतों के विकास के लिये महत्त्वपूर्ण मानती है और जो सेक्टर आर्थिक रूप से कमजोर होत है उन्हे प्राथमिकता से ऋण दिया जाता है। इनमें विभिन्न गृह ऋण,सी सी लिमिट,स्वदेशी उद्यम, शिक्षा,सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम,शिक्षा,आवास व नवीकरणीय कार्य आदि सेक्टर शामिल हैं। कोटा नागरिक सहकारी बैंक प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग में जून 2023 तक 139.33 करोड़ के ऋण वितरित कर चुकी है जो कुल ऋण का 27.33 प्रतिशत है। मार्च 2014 तक इसे 60 प्रतिशत,मार्च 2025 तक 65 व 31 मार्च 2026 तक 75 प्रतिशत प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग के अंतर्गत ऋण देने का लक्ष्य बनाया है। उन्होने बताया कि बैंक कार्यशाला का आयोजन कर आम जनता ,व्यापारी आदि को जागरूक करते के लिए कार्यशाला का आयोजन भी करेगी। जिसमें बैंक ऋण योजना व सीसी लिमिट आदि की जानकारी भी दी जाएगी।