Dark Mode
कोटा को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी की बोर्ड बैठक सम्पन्न

कोटा को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी की बोर्ड बैठक सम्पन्न

कोटा। दी कोटा को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी की संचालक मण्डल की बैठक अध्यक्ष श्री निहाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में लाडपुरा स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। महाप्रबंधक बीना बैरवा ने बताया कि बोर्ड बैठक में त्रैमासिक व्यवसायिक प्रगति 22 करोड 30 लाख एवं त्रैमासिक खर्चे 16 लाख 4 हजार का विवरण प्रस्तुत किया गया जिसे सदन ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। उन्होने बताया कि बैठक में संस्था के पूर्व अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ द्वारा रखे गये प्रस्ताव अनुसार बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के तहत 250 एम.टी. के गोदाम निर्माण हेतु प्रस्ताव विभाग को भिजवाने का बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। अध्यक्ष निहाल सिंह राठौड़ एवं उपाध्यक्ष चेतन कुमार मालव,संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं कोटा-बूंदी जिला दूग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 व भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष तथा मार्केटिंक के संचालक चैन सिंह राठौड़,संचालक भंवर सिंह,श्रीकृष्ण मालव,राकेश कुमार नागर, संदीप नन्दवाना, प्रेमशंकर मेघवाल,प्रभुलाल मेठोलिया एवं रूप कंवर उपस्थित रही।

जैविक खाद की बिक्री को प्रोत्साहन
अध्यक्ष निहाल सिंह ने बोर्ड बैठक में संस्था के सभी व्यावसायिक मुद्दो पर चर्चा करते हुए संस्था में चर्चा करते हुये जैविक जैविक खाद एवं जैविक बीज के लिए इफको से खाद-बीज की बिक्री जल्दी ही करने निर्णय देते हुए कहा कि शीघ्रतम लाडपुरा क्षेत्र की समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों को खाद उपलब्ध करवाई जाए।संस्था गैस एजेन्सी पर प्रत्येक ग्राहक के लिए बीमा लागू करने हेतु पॉलिसी बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक मेंसंस्था में किसानों के हित में इफको की गुणवत्ता युक्त एवं अपेक्षाकृत सस्ती दवाईयों (पेस्टिसाईड) की बिक्री हेतु फल सब्जी मण्डी में दवा बिक्री केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में गैस एजेन्सी शाखा में खाली पडी जमीन पर दुकान निर्माण का निर्णय पारित हुआ।सर्वसम्मति द्वारा आई.पी.एल. से होलसेल एजेन्सी लेने हेतु समिति का प्रस्ताव भिजवाने का निर्णय लिया गया ताकि किसानों एवं सदस्य ग्राम सेवा सहकारी समितियों को आवश्यकतानुसार आसानी से खाद उपलब्ध कराया जा सके ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!