नगरपालिका निम्बाहेड़ा की बोर्ड बैठक सम्पन्न
वित्तीय वर्ष 2023-24 का 130.70 करोड रूपये का बजट पारित
बजट में शहरवासियों को तरणताल, वेलनेस सेंटर, ई लाइब्रेरी एवं बेडमिन्टन हाॅल की मिली अभूतपूर्व सौगात
निम्बाहेड़ा. नगरपालिका सभागार में आज शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रस्तावित बजट एवं एजेंडे अनुसार अन्य बिंदुओ पर चर्चा को लेकर पालिकाध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई, जिसमें 130.70 करोड रूपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
अधिषाषी अधिकारी ने बताया कि एजेंडे अनुसार बैठक प्रारंभ होने पर चर्चा शुरू हुई जिसमे समस्त बिंदुओ पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। डीएमएफटी एवं राज्य सरकार के सहयोग से जिला चिकित्सालय के प्रथम चरण का निर्माण 50.00 करोड रूपये की लागत से नगरपालिका द्वारा करवाया जावेगा, उक्त कार्य की कुल स्वीकृत डीपीआर लगभग 72 करोड़ रु है जिसका प्रथम चरण लगभग 50 करोड़ में पूर्ण होगा। पालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा ने बताया कि माननीय सहकारित मंत्री श्री उदयलाल जी आंजना के निर्देषानुसार वर्ष 2023 का दषहरा मेला भव्य एवं ऐतिहासिक रूप लिए हो इस हेतु 2 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान रख गया है जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया। साथ ही नगर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नगर में सीटी सर्विलेंस सिस्टम के तहत अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण होकर कार्यादेश जारी हो चुके है, संबंधित संवेदक इसी सप्ताह कैमरे स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निंबाहेड़ा शहर को एक विकसित शहर बनाने एवं क्षेत्रवासियो सहित उभरते खिलाड़ियों को बड़े शहरो की भांति उच्चस्तरीय खेल सुविधाए उपलब्ध करवाने की दिषा में मालगोदम रोड स्थित नेहरू पार्क के पीछे तरणताल, आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में बेडमिन्टन हाॅल, ई लाइब्रेरी एवं वेलनेस सेंटर बनाने की स्वीकृति भी मण्डल बैठक में दी गयी। इसके साथ ही वसुन्धरा विहार फेस-2 में आवासीय योजना विकसीत कर अल्प एवं निम्न आय वर्ग के लोगो को रियायती दर पर भू-खण्ड उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है।
बजट बैठक के साथ ही जे.के. तिराहा से पुराना चुंगी नाका तक बनायी जा रही सड़क का नामकरण जे.के. सीमेन्ट वर्क्स द्वारा दिये गये प्रस्ताव के अनुसार निर्माण लागत वहन करने व रख-रखाव करने की शर्त पर यदुपति सिंघानिया मार्ग करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ। इसी क्रम में वसुन्धरा विहार आवासीय योजना में पूर्व में आरक्षित भूखण्ड संख्या 482 व 483 को निलामी द्वारा विक्रय करने, बड़े व्यावसायिक भू-खंड का उपविभाजन कर निलामी द्वारा विक्रय करने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही निर्माण एवं स्टोर शाखा की निविदाओ का अनुमोदन भी किया गया। नगर में विभिन्न उद्यानों, चैराहो व निर्माणाधीन भव्य स्वागत द्वारो के नामकरण को भी सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाए गए महापुरुषों, वैज्ञानिकों एवं स्वतंत्र संग्राम में योगदान देने वाले सेनानियो के नाम पर करने की स्वीकृति दी गई। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में आवप्त जमीन पर मुआवजा प्रकरण में कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय पर कानूनी राय लेते हुए उक्त निर्णय को ऊपरी न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय भी बोर्ड बैठक में लिया गया। इसी क्रम में क्षेत्र में पिछले वर्षो में आवासीय कोलोनिया विकसित करने वाले भू-धारको द्वारा दिए गए विकास शुल्क में छूट ले शपतपत्र के आधार पर स्वयं के स्तर पर मूलभूत सुविधाएं विकसित ना किए जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने एवं ऐसी कोलोनियां जिनको विकसित हुए 10 वर्ष पूर्ण हो गए हो उनमें नगरपालिका द्वारा विकास कार्य करवाने के प्रस्ताव को भी मंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। नीमच रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन अंदरपास का कार्य धीमी गति से चलने पर मंडल द्वारा रोष व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन को पत्र प्रेषित करने एवं रेलवे के उक्त संवेदक पर रेलवे के नियमानुसार पेनेल्टी लगाने का निवेदन करने हेतु पत्र प्रेषित करने का निर्णय भी लिया गया।
चर्चा के इसी क्रम में नगरपालिका क्षैत्र में प्रत्येक मकान तक 24 घण्टे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 108 करोड़ की योजना को प्रषासनिक, तकनीकी एवं वित्तिय स्वीकृति जारी होते हुए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होकर कार्यादेश जारी हो कार्य शुरू होने एवं मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत जिला चिकित्सालय के अत्याधुनिक नवीन भवन का निर्माण करवाने की सौगात देने पर समस्त पार्षदगणो द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री अषोक गहलोत, सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना, स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल एवं चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा को धन्यवाद पत्र प्रेषित करने का निवेदन पालिकाध्यक्ष से किया गया जिस पर नगरपालिका मण्डल द्वारा सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल जी आंजना एवं मुख्यमंत्री श्री अषोक गहलोत सहित अन्य मंत्रियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बैठक में पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद, बंशीलाल राईवाल, रविप्रकाश सोनी, अतीक खां, सलीम चाचा, मनोज पारख, एकता सोनी, प्रदीप पोरवाल(रोमी), मोहम्मद कुरेशी, शमशु कमर, भानू प्रतापसिंह, जावेद खान, ओमप्रकाश शर्मा, राधाकिशन गवारियां, अनिता जाट, फिरदोस बी, निलोफर मेव, नितेश लोट, राजेश सांड, तबस्सुम शाह, राजू भील, खेमराज मेघवाल, आजाददेवी नागोरी, रूचि बाहेती, डाॅ, रश्मि वैष्णव, खेमराज कुमावत, मनोनीत पार्षद माणकलाल साहू, शबाना खान, ओमप्रकाश बाहेती, अक्षय मारू, मुकेश मेघवाल उपस्थित थे