बोर्ड टॉपर्स गुरूजनो का किया सम्मान
सीकर । फतेहपुर रोड एम के मेमोरियल स्कूल के लगातार शानदार परिणाम पर खुशी मनाई। संस्थान कि और से बोर्ड टॉपर्स और अध्यापकों का मालाएँ और साफ़ा पहनाकर मिठाइयां खिलाकर सम्मान किया गया। मोहम्मद तोफिक चौहान ने बताया कि दसवीं टॉपर जुबिया बानो पुत्री मोहम्मद जावेद आयशा बानो पुत्री मोहम्मद जमील अर्जुन पवार पुत्र मुकेश पवार सैयद रेशमा कौसर पुत्री सैयद अबरार अहमद साइंस इंग्लिश मीडियम टॉपर सारा ज़मिनदार मोहम्मद मुसेब पुत्र अब्दुल शकूर गगन वर्मा पुत्र रिछपाल रहे। निर्देशक मोहम्मद तोफिक चौहान ने बताया कि सभी बोर्डों में लगातार अच्छा परिणाम आने पर सभी बोर्ड टॉपर्स को विद्यालय में बुलाकर सम्मान किया गया और स्टॉफ ने बोर्ड में शत प्रतिशत परिणाम दिया उन सभी स्टाफ़ को सम्मानित किया गया । इस मुबारक मौक़े बाल संरक्षण समिति के सदस्य बिहारी लाल बालान,कुरैश वेल्फेयर सोसाइटी से बसीर अहमद क़ुरैशी , इस्लामुदिन बडग़ुजर, मोहम्मद हारून और गुफरान ख़ान ,उपप्रधानाचार्य राम स्वरूप सैनी ,व्यवस्थापक अबरार हुसैन भाटी,अकेडमीक डायरेक्टर मुस्तफ़ा सैयद, पीटीआई बिलाल बेग, अफज़़ल चौहान ,सुहेल चौहान ,आवेश चौहान ,फ़ैसल भाटी, शंकरलाल गहलोत ,रियाज़ सोलंकी ,इमरान तंवर ,सैयद नईम , मंसूर अली ,सैफ़ अली गोरी ,मौ.नदीम ,आसीफ रंगरेज,अमन तंवर,दिनेश कुमावत ,सुनीत कुमार ,दिनेश बरवड ,हारून ख़ान , साबीर हाफीज,सुफियान हाफीज ,संतरा देवी, मोनिका जोशी , शबा बानो ,अनम खान, कुसुम मीणा , आयसा खान, नफिसा बानो,गुलिस्ताँ बानो, शाहिदा बानो ,नाजरीन बानो ,जिन्नत बानो सहित विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद थे।