दुल्हा देखने आई महिला को बोलेरो गाड़ी ने कुचला
परीजनों के हंगामें के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
बहरोड़। बहरोड़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गॉव में गुरूवार रात को घर के बाहर से निकल रही बारात में दुल्हे को देखने आई एक महिला को बोलेरो गाड़ी ने कुचल दिया। जिससे महिला संतोष देवी 38 वर्ष पत्नी रामकुवार बावरिया की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहूॅची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पुत्र संजय ने चार-पॉच लोगों के खिलाफ जान बूझकर गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या करने की रिपोर्ट पेश की। लेकिन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज नहीं किया। परीजनों व महिलाओं के हंगामें के बाद पुिलस ने आनन फानन में मामला दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परीजनों को सौंपा। जानकारी के अनुसार हत्या का मामला दर्ज करने के लगभग 20 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस की तरफ से कार्यवाही नहीं हुई तो आक्रोशित परीजनों और महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर बाद थाने में पहूॅचकर हंगामा कर दिया। अधिकारियों को खरी खोटी सुनाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात अड़ गये। डीएसपी राव आनन्द के थाने में पहूॅचने के बाद हंगामा देखकर पुलिस ने आनन फानन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परीजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि गांव में बीती रात को शादी समारोह था। जहां संतोष देवी भी बारात के पास दूल्हे को देखने चली गई। इसी दौरान रात लगभग 10 बजे बोलेरो ड्राइवर ने जान बूझकर संतोष देवी को टक्कर मारकर हत्या कर दी। ड्राईवर ने गाड़ी तीन-चार बार उपर से घुमाया है।