Dark Mode
पीबीएम की पुलिस चौकी की नाक के नीचे से बोलेरो गाड़ी चोरी

पीबीएम की पुलिस चौकी की नाक के नीचे से बोलेरो गाड़ी चोरी


बीकानेर। पीबीएम अस्पताल परिसर से वाहनों की चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी की नाक के नीचे से बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई। इस आशय की रिपोर्ट चरकड़ा नोखा निवासी ओमप्रकाश पुत्र पन्नालाल ने सदर पुलिस थाने में दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह 06 फरवरी को पीबीएम अस्पताल आया था। उसने अपनी बोलेरो गाड़ी पीबीएम के मर्दाना व जनाना अस्पताल के बीच में खड़ी की थी। जिसे अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है। फिलहाल पुलिस ने एक बार फिर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!