नहर के पटडे की खुदाई के दौरान मिला बम
सूरतगढ़ . पाइप लाइन डालने के दौरान खुदाई में एक बम मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी नहर के पटडे पर पीएचईडी विभाग द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए कार्य चल रहा था इस दौरान मिट्टी में दबा हुआ एक बम मिला। बम मिलने से वहां पर कार्य कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। बम मिलने की सूचना सिटी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सिटी थाने के एएसआई सुरेश चंद्र जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। खुदाई में मिले बम की लंबाई 2 फुट के करीब है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक गड्ढा खुदवाकर इस बम को सुरक्षित रखवाकर इसके आसपास झाड़ियां लगा दी गई है। बम को डिस्पोजल करने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया। इंदिरा गांधी नहर के आसपास के क्षेत्र में 1 साल में दर्जनों बम मिल चुके हैं।