Dark Mode
इन्दिरा गांधी नहर की पटरी पर मिला बम 20 दिनों बाद किया डिफ्यूज

इन्दिरा गांधी नहर की पटरी पर मिला बम 20 दिनों बाद किया डिफ्यूज

 
सूरतगढ़.बिरधवाल स्थित इन्दिरा गांधी नहर की पटरी पर जलदाय विभाग की ओर से पाइप लाइन डालने के कार्य के दौरान 11 अप्रैल को मिट्टी में दबा सेना का एक बम मिला था जिसको सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित गड्ढे में रखवा दिया था। सेना के बम निरोधक दस्ते को जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों द्वारा दे दी गई थी। 20 दिन बीत जाने के बाद सेना के विशेष दस्ते ने सोमवार को बम को डिफ्यूज किया। खुदाई में मिले बम को बम डिस्पोजल स्क्वाड लेफ्टिनेंट कर्नल चारु कंबोज के नेतृत्व में टीम द्वारा मौका पर ही डेटोनेटर के जरिए विस्फोट कर नष्ट किया गया। इस दौरान सिटी थाना अधिकारी कृष्ण कुमार पुलिस जाब्ता के साथ मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि इन्दिरा गांधी नहर क्षेत्र में बिरधवाल आयुध डिपो में 2001 में भीषण आग लगने के बाद बड़ी संख्या में बम विस्फोट हुए थे जिसके बाद से आसपास के क्षेत्र में बम मिलने का सिलसिला जारी है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!