मारोठ में जरूरतमंदों के लिए शुरु हुआ बुक बैंक
मारोठ। कस्बे में स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी मीडियम विद्यालय मारोठ में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क किताबे उपलब्ध करवाने हेतु एक बुक बैंक शुरू हुआ । विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मंगल चन्द घोसलिया ने पहल करते हुए इस बुक बैंक की शुरुआत की। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु किताबें उधार ले सकेंगे और कोई भी व्यक्ति इसमें पुस्तक डोनेट कर सकते हैं और ले सकते है। विवेकानंद बुक बैंक के नाम से शुरू हुए इस बुक बैंक का उद्घाटन सेवाराम बाज्या उप प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि मारोठ ने किया।
प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मंगल चन्द ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की मदद करने व बच्चों में सेवा भाव विकसित करने हेतु इस बुक बैंक की शुरुआत की है। इसमें मैंने भी कई पुस्तकें डोनेट की है। इन पुस्तकों को गांव का कोई भी गरीब विद्यार्थी उधार लेकर पढ सकता है जिससे वो अपने सपनों को पूरा कर सकेगा। बुक बैंक के उद्घाटन अवसर पर ही कई डोनर्स आगे आए और उन्होंने बुक्स डोनेट करने की घोषणाएं की हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिथि व उप प्रधानाचार्य सेवाराम बाज्या ने बच्चों को पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा की पुस्तक हमारी सच्ची दोस्त होती हैं अतः आप रोज इससे जुड़े रहे।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल नरेंद्र शर्मा, व्याख्याता बेबी पंवार, रमेश चंद सैनी , वरिष्ठ अध्यापक बेगाराम चौधरी, तुलसाराम वर्मा, महावीर प्रसाद, बाबूलाल, व. शा. शि. शंकर लाल मीणा , शिक्षक सोहनलाल , घनश्याम, कार्यालय सहायक दीपेंद्रसिंह गुर्जर , कंप्यूटर अनुदेशक संगीता लेघा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे ।