सिरोही विधानसभा की बूथ विजय संकल्प बैठक हुई आयोजित
सिरोही। बूथ विजय संकल्प बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी सिरोही विधानसभा की बैठक सिरोही स्तिथ सिंधी समाज धर्मशाला में आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने की।
बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल एवम् सिरोही विधानसभा प्रभारी नाहर सिंह जोधा रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने कहा कि बूथ विजय संकल्प बैठक में हमें बूथ को जीतने का संकल्प लेना है। भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं।
हम सबको अपने अपने बूथ पर भाजपा को जिताने के लिए लगातार कार्य करते रहना है।विकास के जितने कार्य केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किए हैं वह ऐतिहासिक है।नरेंद्र मोदी की योजनाओं से हर वर्ग लाभाविन्त हुआ है।हमने बूथ समिति पन्ना प्रमुख भी बना दिए हे।
पोरवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार मुफ्त की रेवड़िया बाटकर आम जनता का खज़ाना खाली कर रही है वहीं राजस्थान पर कर्ज का बोझ भी बढ़ रहा है। कांग्रेस का कोई भी नेता अपराध, महिला उत्पीड़न व पेपर लीक की बात नहीं कर रहा है बस जनता के रुपए दोनों हाथों से अपने झूठे प्रचार पर लुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन की सरकार आ रही है फिर राजस्थान वास्तविक विकास की राह पर चलेगा।और कहा की भाजपा पर जनता का अटूट विश्वास है आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की तीनो सीटो के साथ भाजपा 150 प्लस के साथ बहुमत की सरकार बनाएगी।
पोरवाल ने विधानसभा के मंडल अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी से वन टू वन संवाद किया। एवम आने वाले चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए अभी से कमर कस के तैयारी करने के लिए कहा।
विधानसभा प्रभारी नाहर सिंह जोधा ने संबोधित करते हुए कहा कि अब चुनाव नजदीक आ गए हे सभी कार्यकर्ता आपसी मन मुटाव भुलाकर सिरोही विधानसभा की सीट केसे भाजपा की झोली में डाली जाए उसके बारे में चर्चा की।जोधा ने कहा कि लाखों बच्चों का भविष्य खराब करने वाली सरकार,आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, गैंगरेप ,महिलाओं पर बढ़ते जगन्य अत्याचारो को रोकने में नाकाम रही यह सरकार पूरी तरीके से विफल रही है। अब तो केवल दिखावा है ये जनता है सब जानती हे। इसके कुशासन का अंत होने वाला है और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, कार्यकर्ता की बदौलत पार्टी के नेता है। भाजपा विजय संकल्प की धारणा के साथ भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ पर मजबूती से काम कर भाजपा के पक्ष में प्रत्येक बूथ पर अधिकतम वोट दिलवाने के संकल्प के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं को काम करना है। कोठारी ने कहा कांग्रेस के वंशवाद, तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।बैठक में कांग्रेस की लूट और झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की विकासवादी सरकार लाने का संकल्प लिया गया।उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया है। कोठारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मेरी माटी मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत जिले की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा, बाइक रैली, स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान,शहीदों के परिवार जनों को सम्मान किए जाने का कार्यक्रम है।
पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी,पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित,कमलेश दवे,जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के साडे चार वर्ष के शासन से जनता परेशान हो चुकी है, प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है लगातार अपराध बढ़ रहे हैं ,सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के बजाय भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है मुख्यमंत्री चुनाव से ठीक पहले लाभार्थी योजनाओं के नाम पर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। आज राजस्थान में महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार को विदा करने का मानस बना चुकी है।तुष्टिकरण वाली कांग्रेस सरकार को हम सब मिलकर राजस्थान से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार सिरोही विधानसभा की जनता सब जान चुकी है झूठे आंसुओं ब वादों में आने वाली नहीं है।आने वाले चुनावों में निर्दलीय विधायक को हराकर यहां की जनता दम लेगी।पुरोहित ने कहा कि कांच की हांडी एक बार फूटती है बार-बार नहीं फूटती,और इसका परिणाम जनता ने जिला परिषद व पंचायत समितियां के चुनाव में दे दिया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक दिलीप दवे, विधानसभा प्रभारी जय सिंह राव,विधानसभा संयोजक हसमुख मेघवाल,विधानसभा सह संयोजक अरुण ओझा,जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली,नारायण देवासी,बाबू भाई पटेल,जिला मंत्री छगन पटेल,मंडल अध्यक्ष प्रताप परमार,कुपाराम देवासी,नरपत सिंह राडबर,लोकेश खंडेलवाल,नारायण सिंह देलदार,तुलसीराम पुरोहित, हिदा राम माली,गणेश राज पुरोहित,मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशु वशिष्ठ,भंवर मेघवाल,गणपत सिंह राठौर,गोपाल माली,अमराराम प्रजापत,सहित विधानसभा के मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक पन्ना प्रमुख सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।मंच संचालन हितेंद्र ओझा ने किया।