भारतीय जनता पार्टी सहाड़ा का बूथ विजय संकल्प सम्मेलन 13 अगस्त को
गंगापुर भीलवाड़ा. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री और सांसद दिया कुमारी के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का बूथ विजय संकल्प सम्मेलन 13 अगस्त को विनायक विद्यापीठ भुनास में होगा। इस सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, बी एल ओ 2, शक्ति केंद्र प्रभारी,शक्ति केंद्र संयोजक व शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल कार्यकारिणी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय "बूथ विजय के माध्यम से विधानसभा विजय" को प्रत्यक्ष करना होगा। इस आयोजन को लेकर आज सभी मंडल अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं की एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें इस आयोजन के संबंध में विस्तृत रचना पर चर्चा की गई।