बोरानिया बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव
आलनियावास. राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीनाक्षी नटराजन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आरजीपीआरएस राज्य के राष्ट्रीय प्रभारी रोशन रायकवाड एवं प्रतिभा खोज संवाद टैलेंट हंट कार्यक्रम के संयोजक सचिन नायक के अनुमोदन पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई। इस दौरान बीजाथल कस्बे के युवा नेता अविनाश बोरानिया को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। बोरानिया लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लेकर आमजन से जुड़े हुए हैं। युवा नेता ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ पार्टी के हित में कार्य करेंगे