Dark Mode
विधानसभा आम चुनावांे की कानूनी व्यवस्था के संदर्भ में बॉर्डर मीटिंग आयोजित

विधानसभा आम चुनावांे की कानूनी व्यवस्था के संदर्भ में बॉर्डर मीटिंग आयोजित

आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान अवैध अथवा नकली शराब, अवैध हथियार, नकदी एवं गुण्डा तत्वों पर रोकथाम हेतु जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक आगरा एवं मुरैना के साथ समन्वय हेतु जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने वर्चुअल माध्यम से बैठक की।
जिला कलक्टर ने कहा कि तीनों जिले विधानसभा चुनावों के दौरान आपस में समन्वय करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के संदिग्ध परिवहन पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने सीमावर्ती जिलों से ईनामी अपराधियों , भगोडो एवं वांचित अपराधियों की सूची आदान प्रदान किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों की नाकाबंदी करना एवं पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग की जा सकती है। उन्होंने संवेदनशील शराब की दुकानों की सूची बनाकर जाँच करने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विस्फोटक पदार्थाे की जाँच करेन की अपेक्षा की। उन्होंने जिला कलक्टर मुरैना से मतदान के दिन नावों का संचालन बंद रखने की अपेक्षा की। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने विधानसभा चुनावों के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध शराव, अवैध हथियार एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु मजबूत समन्वय की अपेक्षा की। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्बा, आबकारी अधिकारी,  सभी जिलों के परिवहन अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुडे रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!