Dark Mode
बोरखेडा एलीवेटेट रोड़ की स्वायत्त शासन मंत्री ने दी सौगात

बोरखेडा एलीवेटेट रोड़ की स्वायत्त शासन मंत्री ने दी सौगात

 

कोटा में आधारभूत सुविधाओं का सभी क्षेत्रों में हुआ चहुंमुखी विकास- स्वायत्त शासन मंत्री

कोटा । नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने यातायात की सुगम सुविधा प्रदान करने वाले शहर के 10 वे बड़े प्रोजेक्ट बोरखेड़ा फ्लाईओवर को जनता को समर्पित कर चहुंमुखी विकास का संकल्प साकार किया।
स्वायत्त शासन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोटा में सुगम यातायात एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए शुरू की गई सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में नागरिकों के लिए सुगम यातायात के लिए सड़क, फ्लाई ऑवर, अंडरपास, पेयजल परियोजनाऐं, पर्यटन विकास के कार्य हाथ में लिए गये थे जिन्हें 3 साल में गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फ्लाई ऑवर के बनने से बारां से आने वाले नागरिकों के साथ स्थानीय वांसिदों को आवागमन की सविधा मिलेगी। समय एवं ईधन की बचत होगी, शहर में प्रदुषण भी कम होगा।  
उन्होंने बताया कि 1124 मीटर लंबा टू लेन फ्लाईओवर के निर्माण में 111 करोड़ की लागत आई है। 15 मीटर चौड़ाई के इस टू लेंन वाले फ्लाईओवर को 28 स्पान पर विकसित किया गया हैं। बोरखेड़ा फ्लाईओवर से बारां रोड पर बसी दर्जनों कॉलोनी के लाखों लोगों को लाभ होगा और बारां रोड आवागमन सुगम होगा। लोकार्पण के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने फूलमालाओं और साफ़ा पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।
अस अवसर पर महापौर मंजू मेहरा, उप महापौर सोनू कुरैशी, पवन मीणा, जिला कलक्टर ओपी बुनकर, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, अमित धारीवाल, नगर विकास न्यास ओएसडी आरडी मीणा, सचिव राजेश जोशी, उपसचिव चंदन दुबे, पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!