Dark Mode
प्रेमी ने की थी प्रेमिका के पिता की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रेमी ने की थी प्रेमिका के पिता की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी । बाराबंकी के जैदपुर में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के पिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने शुक्रवार को हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जैदपुर थाना क्षेत्र के मुर्तजीपुर गांव के बाहर खेत में हाल ही में किसान कृष्णानंद उर्फ रामू वर्मा का शव पड़ा मिला था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के शरीर पर चोट और धारदार हथियार से हमले करने के निशान थे। उन्होंने आगे बताया कि परिजनों ने बताया था कि मृतक का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। इस वजह से उसने अपने मायके को फोन किया था। मायके से पत्नी के परिजन आए थे और लड़ाई झगड़ा के बाद महिला को अपने साथ ले गए थे। शव मिलने के बाद परिजनों ने इस मामले को लेकर ससुरालियों पर हत्या का शक जताया था और पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!