Dark Mode
जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप

विरोध करने पर किया शादी का वादा, लिव-इन में रखकर देता रहा धोखा


जयपुर . जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। युवती के जबरदस्ती का विरोध करने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने शादी करने का वादा किया। 9 महीने लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर आरोपी रेप करता रहा। करधनी थाने में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच ACP (झोटवाड़ा) सुरेन्द्र सिंह राणावत कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया- सवाई माधोपुर निवासी 21 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह झोटवाड़ा में फ्लैट लेकर रहती है। करीब 1 साल पहले उसकी मुलाकात नीरज अंजना से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि नीरज ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी का वादा किया।
पिछले 9 महीने लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर उसके साथ देहशोषण करता रहा। 22 जुलाई को आरोपी बॉयफ्रेंड के गांव प्रतापगढ़ घूमने जाने पर पता चला कि पहले ही उसकी दूसरी लड़की से सगाई हो रखी है। इसका विरोध करने पर जबरन उसे जयपुर भेज दिया। उसके मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए। आरोप है कि आरोपी बॉयफ्रेंड के परिवारवालों ने फ्लैट पर आकर उसके मोबाइल से सभी सबूत डिलीट कर दिए। जान से मारने की मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!