Dark Mode
बी.आर. अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह स्थगित

बी.आर. अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह स्थगित

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र के कोरोना संक्रमित होने के चलते डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय का मंगलवार को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह स्थगित किया गया है। राज्यपाल मिश्र ने कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए आमजन से फेसमास्क लगाने, घरों से बाहर निकलते समय उचित दूरी बनाए रखने और स्वच्छता सहित कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है। उन्होंने सभी से कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करने की भी अपील की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!