Dark Mode
ब्रम्हकुमारी संस्था ने भी *कपड़े की थैली मेरी सहेली* अभियान को सराहा

ब्रम्हकुमारी संस्था ने भी *कपड़े की थैली मेरी सहेली* अभियान को सराहा

फलोदी- महावीर इंटरनेशनल के देश व्यापी पर्यावरण संरक्षण के महा अभियान "कपड़े की थैली, मेरी सहेली" को चिर परिचित सक्षियत ब्रम्हाकुमारी सिस्टर शिवानी का  भरपूर समर्थन मिला।  महावीर इंटरनेशनल के प्रोजेक्ट निदेशक रविन्द्र जैन ने सिस्टर शिवानी को  बताया कि हमारी संस्था देश भर में कार्यरत अपने 340 केंद्रों के माध्यम से इस जागरूकता अभियान को पिछले दो माह से पुरजोर तरीके से चला रहा है और यह पूरे वर्ष तेज गति से चलकर जन जन तक पहुंचेगा। प्लास्टिक थैली के प्रयोग के स्थान पर पारंपरिक कपड़े की थैली के प्रयोग को प्रोत्साहित कर इसका सांकेतिक वितरण भी किया जा रहा है। बहुत से प्रतिष्ठित कॉरपोरेट हाउसेस भी इसमें सहयोग कर रहें है।
 
महावीर इंटरनेशनल 47 वर्षों से निरंतर कार्यरत, किसी भी धर्म, जाति, रंग, पंथ और मान्यताओं से परे, प्राणिमात्र की सेवा में समर्पित एक प्रतिष्ठित  एवम विश्वसनीय नाम (NGO) है। इसका मूलभूत ध्येय है  "सभी से प्रेम करो, सभी की सेवा करो"। मगर प्यार और सत्कार से।
आज यह एक देश व्यापी संस्था है जो 10 रीजन, 30 जोन, 340 केंद्रों और 10000 परिवारों के माध्यम से विभिन्न प्रोजेक्ट्स जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, स्किल डेवलपमेंट, नारी सशक्तिकरण, बाल विकास आदि  को जरूरतमंदों के लिए लगातार सफलता पूर्वक संचालित करके प्राणिमात्र के लिए निस्वार्थ सेवा का पर्याय बनी है। वर्तमान में इसका नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन, दिल्ली कर रहें हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!