Dark Mode
आमेट में हुआ ब्रह्मशक्ति महाकुंभ का आगाज

आमेट में हुआ ब्रह्मशक्ति महाकुंभ का आगाज

 
 आमेट. आमेट में युवा ब्रह्मशक्ति के द्वारा 16 जुलाई को आयोजित होने वाले ब्रह्मशक्ति महाकुंभ को लेकर रविवार  को एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ महानुभाव व युवाओं के साथ मातृशक्ति ने भी भाग लिया। सभी ने भारी  संख्या में ब्रह्मशक्ति महाकुंभ में भाग लेने का संकल्प लिया।  बैठक में युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पुरोहित ने बताया कि 16 जुलाई को राजसमंद में "ब्रह्मशक्ति महाकुंभ" का आयोजन किया जाएगा ! जिसमें समस्त ब्राह्मण समाज को आमन्त्रित किया गया है। आमेट तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें तहसील अध्यक्ष विनोद  पालीवाल को  एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सीमा दाधीच को घोषित किया गया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र आमेटा, देवीलाल पालीवाल,ओमप्रकाश,अमित ,प्रकाश , निर्मल ,महेश,लक्ष्मीनारायण,राकेश, दामोदर एवं समस्त वरिष्ठजन महानुभाव एवं मातृशक्ति उपस्थित रहै।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!