Dark Mode
ब्राह्मण घटकों ने जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़ का किया स्वागत , अभिनन्दन

ब्राह्मण घटकों ने जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़ का किया स्वागत , अभिनन्दन

 

देहात अध्यक्ष भरत दाधीच का भी स्वागत

पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच रहे उपस्थित

 
 
राजस्थान . ब्राह्मण महासभा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़ का जोधपुर ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों ने माला, साफा एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम में जोधपुर के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच भी उपस्थित रहे। रामेश्वर दाधीच ने अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित जोधपुर महानगर जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़, देहात अध्यक्ष भरत दाधीच एवं हिन्दू सेवा मण्डल के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष महेश जाजड़ा को बधाई देते हुए उन्हें ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु निरंतर प्रयासरत रहने को कहा। साथ ही जोधपुर ब्राह्मण समाज के युवाओं को निरन्तर प्रोत्साहन देकर समाज के उत्थान में उनके योगदान को बढ़ावा देने की बात कही। जगदीश गौड़ एवं भरत दाधीच ने समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा प्रदान किये गए इस अपार स्नेहरुपी स्वागत अभिनन्दन हेतु समस्त उपस्थित गणमान्यों का आभार जताया। कार्यक्रम में उपस्थित राजस्थान ब्राह्मण महासभा की तरफ से कमल जोशी ने ब्राह्मण समाज के वर्तमान परिदृश्य पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आसुलाल जोशी, पार्षद सत्यनारायण बस्तवा, देहात चुनाव अधिकारी मदन शर्मा, पार्षद विकास दाधीच व रूपाराम शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पारीक हितकारिणी महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार व्यास, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राधाकृष्ण त्रिपाठी, गौतम सभा के अध्यक्ष माधोप्रकाश जाजड़ा, दाधीच समाज के अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, गौड़ ब्राह्मण महासभा के देहात अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गौड़, गंगानी पूर्व सरपंच सुवालाल दाधीच, नरेंद्र पारीक कालीबेरी, ऋतुराज पारीक, रतनलाल जोशी सालावास, वासुदेव शर्मा, मेघराज शर्मा, श्यामलाल गौड़, लोकेश, हनुमान रतावा, मिश्रिलाल, गौतमचंद बिसावा, श्यामसुंदर शर्मा आसोप, सोहनलाल शर्मा, अशोक दाधीच, नवीन पारीक, यश पारीक, मदन गौड़, पूनमचंद दाधीच, भंवरसिंह राजपुरोहित, सुनील दाधीच, इंद्रजीत त्रिपाठी, प्रकाश राणेजा, दुष्यंत राणेजा, धन्नाराम शर्मा, गोपीलाल रोहीवाल, मदन पालीवाल, हेमत जोशी एवं वासुदेव शर्मा सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!