ब्राह्मण महासंगम पोस्टर का विमोचन
टोंक। आगामी 3 सितम्बर को जयपुर में हो रहे ब्राह्मण महासंगम आयोजन को लेकर पारीक सेवा समिति जिला टोंक द्वारा बैठक का आयोजन पारीक सेवा समिति के जिलाध्यक्ष विष्णु पारीक की अध्यक्षता में शुक्रवार को नटराज होटल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा रहे। इस मौके पर पारीक समाज के राजेन्द्र, कन्हैया लाल, सत्यनारायण, पीताम्बर, महेश, देवेंद्र, चन्द्रशेखर, आयुष, अशोक कुमार, जिला महामंत्री ओम प्रकाश परीक की उपस्थिति में महासंगम की तैयारी को लेकर पोस्टर विमोचन किया गया, साथ ही अधिक से अधिक संख्या में पहुचने का आह्वान किया गया।