Dark Mode
ब्राजील की जेल में दंगा, 5 कैदियों की मौत

ब्राजील की जेल में दंगा, 5 कैदियों की मौत

ब्रासीलिया। ब्राज़ीलियाई राज्य ऍक्रे की एक जेल में दिन भर चले दंगे में पांच कैदियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जेल सूत्रों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ऍक्रे स्टेट सेक्रेटेरिएट ऑफ जस्टिस एंड पब्लिक सिक्योरिटी के हवाले से देर रात बताया, ''रियो ब्रैंको शहर की एंटोनियो अमारो अल्वेस जेल में बुधवार सुबह दंगा भड़क गया। यह दंगा उस समय भड़का जब 13 कैदियों ने भागने की कोशिश की और जेल गार्डों ने जेल के बाहर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद कैदियों ने दो गार्डों को बंधक बना लिया। एक गार्ड भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को गुरुवार सुबह तक कैदियों ने पकड़ रखा था। हालांकि, अधिकारियों ने दंगा शांत कर दिया है। पीड़ितों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने जेल के अंदर से 15 हथियार बरामद किए और जांच की जा रही है कि हथियारों की तस्करी कैसे की गई।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!