पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगो मे जागरूकता लाए: पूजा राठौड़
पचपदरा। कस्बे मे हरियालो राजस्थान के तहत ग्राम पंचायत पचपदरा के गौरव पथ मार्ग पर पौधारोपण किया गया पचपदरा सरपंच पूजा राठौड़ ने बताया कि हरियालो राजस्थान के तहत भामाशाह के सहयोग एवं ग्राम पंचायत के संरक्षण मे 200 पौधे लगाए गए वही शहर के मुख्य मार्गों पर करीब 500 पौधौ का पौधारोपण करने का लक्ष्य रख कर शहर हरा भरा रखने के प्रयास किए जा रहे हैं वही उन्होंने आमजन से भी अपील की एक व्यक्ति एक पौधा लगाकर पर्यावरण के प्रति लोगो मे जागरूकता लाए इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी किशोर शर्मा,उप सरपंच राकेश चौपड़ा, भामाशाह धनराज परमार डीसीपी होटल, वार्ड पंच जगदीश माली, नवरत्न सोनी, सरपंच प्रतिनिधि विनीत सिंह राठौड़, कमलेश संकलेचा, सद्बुद्धि लाल रति सहित कई लोग मौजूद रहे,