Dark Mode
 अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर टूटी सड़क बनी परेशानी का सबब

 अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर टूटी सड़क बनी परेशानी का सबब

जानलेवा टूटी हाईवे से हजारों वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी

पादूकलां। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर स्थित राजस्थान के केंद्र बिंदु गांव लांपोलाई के बस स्टैंड पर लंबी दूरी तक टूटी सड़क परेशानी का सबब बनी हुई है। व्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन भर में कई हजारों वाहनों का गुजरना होता है और सड़क टूटी होने से हर छोटे बड़े वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने एनएच पीडब्ल्यूडी विभाग से त्वरित रूप से सड़क बनाने की मांग जताई है। परेशान ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि लंबे समय से टूटी हुई सड़क की वजह से हर रोज छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। सरकार तो सिर्फ टोल वसूलने में व्यस्त है और सरकारी अधिकारी भी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है। कई बार तो सड़क दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर घायल हो चुके हैं जिनको हायर सेंटर अजमेर रेफर किया जा चुका है। और भारी भरकम माल वाहन गुजरने से दिन भर धूल-मिट्टी उड़ती रहती है जिसके चलते स्थानीय दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!