दौसा में जमकर चली सड़क पर झाड़ू, फुटपाट और डिवाइडर चमके
दौसा. नगर परिषद में शुक्रवार को फिर आयुक्त मोनिका सोनी ने शहर में गांधी तिराहा से लेकर सैंथल मोड़ तक सफाई अभियान चलाकर झाड़ू लगाई। आयुक्त ने खुद ऑफिस से निकलकर सड़को पर लगाईं झाड़ू का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि जब से नगर परिषद में आयुक्त मोनिका सोनी ने पदभार ग्रहण किया है। जब से दौसा शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी है। इसी को लेकर लगातार शहर में खुद सफाई का जायजा ले रही है। आयुक्त ने सफ़ाई को एक चैलेंज के रुप में ले रखा है। सफ़ाई पर पूरा फोकस कर रखा है। इन दिनों नगर परिषद में काफी समय से धूल फाक रही सफ़ाई की मशीनरी को काम मे लिया जा रहा है। जो कभी कभार ही चला करती थी। इस दौरान गांधी तिराहा, कोतवाली थाना, रेल्वे स्टेशन, आरओबी, सैंथल तिराहा, सैंथल मोड़ तक सफाई अभियान चलाया गया। वही सफाई की बडी मशीन से लालसोट रोड, आगरा रोड को साफ किया गया।आयुक्त ने कहां की ये सफ़ाई अभियान शहर में लगातार जारी रहेगा।