भाई बहिन ने किया एक साथ तीसरी बार रक्तदान
पीपाड़ शहर - राजकीय जिला अस्पताल में कार्यरत गिरधारी राम टाक वरिष्ठ मेल नर्स के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह कार्यक्रम दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे पतंजलि योग शिक्षिका अंजली परिहार ने अपने भाई गौरव परिहार के साथ तीसरी बार एक साथ रक्तदान कर मिसाल कायम की है। ज्ञात रहे की अंजली व गौरव परिहार पतंजलि योग समिति के योग गुरु डा भगवान परिहार के पुत्र व पुत्री है।वही अंजली योगपीठ हरिद्वार में योग विषय में पीएचडी की तैयारी कर रही है।