बीआरएस एकेडमी बगड़ ने पिलानी जूनियर को हराया
पिलानी. बिट्स गेट के समीप एल एन बिरला स्टेडियम में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को पिलानी क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए। मनीष ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीआरएस क्रिकेट अकेडमी बगड़ ने 7 विकेट खोकर जीत दर्ज की। शारीरिक शिक्षक उमेश सिंह ने बताया कि 30 रन की नाबाद पारी खेलने वाले वीरेंद्र डारा मैन आफ द मैच व हर्ष पिलानी को कैच ऑफ द मैच के अवार्ड से पार्षद धर्मेंद्र नेहरा के आथित्य में सम्मानित किया। बीईटी डायरेक्टर मेजर जनरल एसएस नायर ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बिरला स्कूल प्राचार्य धीरेंद्र सिंह, शिक्षक भर्गू सिंह, लाल साहब, बिजेंद्र शेखावत, मनोज शर्मा, आशीष कश्यप आदि उपस्थित रहे।