ठेकेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बी एस राव का किया स्वागत
रतनगढ़ । यूनाइटेड कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस राव जयपुर से बीकानेर जाते समय एनएच 11 पर स्थित एक होटल में अल्प समय के लिए रुके ,जहां चुरू जिले के ठेकेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष बी एस राव का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बीएस राव के साथ एसोसिएशन के अंजन चौधरी सुनील गर्ग वह जिला अध्यक्ष सीपी शर्मा का भी ठेकेदारों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बीएस राव ने कहा कि पूरे प्रदेश में ठेकेदार जीएसटी, डीएलपी, रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण व एस ओ पी सहित विभिन्न मांगों को लेकर 27 मार्च से लगातार आंदोलनरत है तथा सरकारी विभागों में होने वाले निर्माण कार्यों के टेंडरों का बहिष्कार जारी है। राव ने बताया कि अगर राज्य सरकार ने ठेकेदारों की जायज मांगों को नहीं माना गया तो कार्य बहिष्कार के साथ वर्तमान में चल रहे कार्यों को भी ठप किया जाएगा। संघ के चुरू जिला अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बीएस राव पूरे प्रदेश में घूम घूम कर ठेकेदारों में चेतना का प्रसार कर रहे हैं ऐसे में हम सभी ठेकेदारों का भी दायित्व है कि वे संगठित होकर ठेकेदार संघ का सहयोग करें। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राव ने तहसील में गणेश कुमार पारीक को यूनाइटेड कांट्रेक्टर एसोसिएशन का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर ठेकेदार संघ के हरिप्रसाद शर्मा, याकूब गोरी, मांगीलाल ढाका, ओमप्रकाश बिजारणिया, रणधीर जाखड़, पूर्णमल पुरोहित, करणी सिंह रायपुरिया, रविकांत इंदौरिया, प्रमोद शर्मा, बनवारीलाल स्वामी, सवाई सिंह, नारायण सिंह, महेश शर्मा, हरिओम स्वामी, छतरमल बरोड़, विनोद शर्मा, पंकज शर्मा व मनोज पचलंगिया सहित दर्जनों ठेकेदार उपस्थित थे।