बीएसएनएल की टेलीफोन अदालत 25 अप्रैल को
अजमेर . भारत संचार निगम लिमिटेड अजमेर जिले के टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए महाप्रबंधक दूरसंचार जिला, अजमेर के कार्यालय में टेलीफोन अदालत 25 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से एक बजे तक आयोजित की जायेगी। इस टेलीफोन अदालत में अजमेर जिले के उपभोक्ताओं कि लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, मोबाइल, एफटीटीएच, भारत फाइबर कनेक्शन की टेलीफोन सेवाओं से संबन्धित शिकायतों और विवादों पर विचार किया जायेगा । टेलीफोन अदालत में ऐसे प्रकरण जिनमे शिकायतकर्ता कि उपस्थिति अदालत में आवश्यक समझी जायेगी उन्हें अदालत में आमन्त्रित किया जायेगा। अत उपभोक्ता अपनी शिकायत मय पूर्ण विवरण एवं दस्तावेजों के साथ 21 अप्रैल तक सहायक महाप्रबंधक (जन शिकायत) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला, सावित्री चौराहा, सिविल लाइन्स, अजमेर को भेजें ।