बबाई की साखी जोड़ी में हुआ बसपा का सर्व समाज जोड़ो महा महासम्मेलन का आयोजन
खेतड़ी । बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय नीति के तहत ज़िला स्तरीय सर्व समाज जोड़ो महा सम्मेलन का आयोजन सांखी जोहडी बबाई में बसपा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामावतार मोखरिया ने की। कार्यक्रम के आयोजक बसपा नेता मनोज घुमरिया ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि अबकी बार प्रदेश में बसपा का मुख्यमंत्री बनेगा।बसपा 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कई वर्षों से राजस्थान में जो परिपाटी चल रही है एक बार भाजपा व एक बार कांग्रेस की सरकार बनती है अबकी बार उस परिपाटी को तोड़कर राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनानी है। इस अवसर पर बसपा नेता मनोज घुमरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार कांग्रेस व बीजेपी को खेतड़ी की जनता जवाब देकर बसपा को विजय बनाएगी। घुमरिया ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस से खेतड़ी की जनता दुखी है । खेतड़ी से बसपा चुनाव जीतेगी। इस अवसर पर बसपा प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल, प्रदेश सचिव सज्जन लाल चुडी,ज़ोन प्रभारी बलवीर सिंह काला, दारा सिंह कलवा, मक्खन लाल सैनी,ज़िलाध्यक्ष सुभाष चंद मारिगसर, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चारावास,श्री राम कुमावत, मोहम्मद यामीन ,ज़िला महासचिव संजय शास्त्री,ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता शर्मा, उपाध्यक्ष कोमल घुमरिया विधानसभा प्रभारी संतकुमार मेहरडा, रामस्वरूप गोठडा,भगत सिंह, सुरेंद्र फौजी ओम प्रकाश सैनी, हरमेद्र चनानिया,गोकुल चंद मेहरडा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हरीश पंवार ने किया।