Dark Mode
बीसूका उपाध्यक्ष ने जैसलमेर जिले में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

बीसूका उपाध्यक्ष ने जैसलमेर जिले में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

 

जयपुर। बीसूका उपाध्यक्ष श्री उम्मेद सिंह तंवर ने मंगलवार को जैसलमेर शहर में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किये।  उन्होंने जैसलमेर शहर के वार्ड नंबर 23 व 24 बिसानी भवन पंचायत के महंगाई राहत कैंप में लाभार्थियों से संवाद कर कैंप की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया और समस्त योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की विशेष पहल पर आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कैंप में मंगलवार को विभिन्न योजनाओं के तहत 48 परिवारों का पंजीयन कर लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान कर राहत पहुंचाई गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!