Dark Mode
बजट 2026-27: विकास को मिली नई रफ्तार

बजट 2026-27: विकास को मिली नई रफ्तार

 

  • बजट 2026-27 में इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण उपकरणों पर बड़ा जोर

  • MSME और टेक्सटाइल सेक्टर को फंड और नए पार्क से समर्थन

  • जलमार्ग विकास से हरित परिवहन और औद्योगिक कनेक्टिविटी मजबूत

 

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट 2026-27 में आर्थिक विकास की तस्वीर साफ नजर आती है। सरकार ने तकनीक आधारित निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट के घरेलू उत्पादन को मजबूत करने की योजना घोषित की है, जिससे आयात पर निर्भरता घटेगी।

टेक्सटाइल सेक्टर को दोबारा गति देने के लिए मेगा टेक्सटाइल पार्क को चुनौती मोड में स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही खादी और हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के ज़रिये ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल देने की तैयारी है।

छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ फंड भविष्य के चैंपियन तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके अलावा, सरकार ने कार्गो परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए पूर्व से पश्चिम तक नए समर्पित माल गलियारे और अगले पांच वर्षों में 20 नए जलमार्ग शुरू करने की घोषणा की है। ओडिशा के खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों को बंदरगाहों से जोड़ने के साथ वाराणसी और पटना में शिप रिपेयर इकोसिस्टम भी विकसित किया जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!