Dark Mode
बजट चौपाल आम जन को किया जनकल्याणकारी योजनाओं से जागरूक

बजट चौपाल आम जन को किया जनकल्याणकारी योजनाओं से जागरूक

बून्दी. राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और बजट घोषणाओं को जन जन तक पहुँचा रहा बजट रथ शुक्रवार को ग्राम पंचायत बल्लोप के खेरोली गांव में पहुँचा। जहां आयोजित बजट चौपाल राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा मुख्यतिथि और किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकुमार गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक एवं भारत यात्री पंडित दीपक शर्मा तथा कांग्रेस नेता जावेद जेड रहे। बजट चौपाल में भरत शर्मा सहित सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ राजस्थान बजट में की गई घोषणाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान चिरंजीवी योजना से संबंधित कोटा एवं बूंदी जिले के अस्पतालो की सूची के पंपलेट भी ग्राम वासियों को बांटे गए। इस दौरान मोहनलाल मेघवाल, चांद मोहम्मद, कालूराम गुर्जर, मोहम्मद रफीक, जाकिर हुसैन, गुड्डा सेन, हरलाल गुर्जर, हरनाथ, सुखलाल गुर्जर, कन्हैया लाल सुमन, राजू गुर्जर सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!