Dark Mode
घोषणाओं का पिटारा है बजट

घोषणाओं का पिटारा है बजट

 
 
 
छीपाबड़ौद-   भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने 
 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023- 24 के बजट को दिशाहीन बजट बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणाओं का पिटारा तो खोल दिया लेकिन इन घोषणाएं को पूरी करने के लिए राशि कहाँ से आएगी उस बारे में बजट में कुछ नहीं है। ये घोषणाएं भी किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारों को भत्ता देने जैसी ही फैल साबित होगीं। उज्ज्वला योजना में शामिल परिवारों के अलावा भी बीपीएल, एपीएल परिवारों को भी रसोई गैस कनेक्शन नहीं देकर कुठाराघात किया है। गहलोत सरकार के यह बजट सिर्फ घोषणाएं का पिटारा है साथ ही जनता को गुमराह करने वाला बजट है। बजट में किसानों को सम्पूर्ण कर्जमाफी, युवाओं को रोजगार देने, पेट्रोल डीजल के टैक्स में छूट देकर राहत देने की बात नहीं है। नए जिलों के गठन की घोषणा नहीं हुई। एक तरह से चुनावी बजट है जिसमें कोई दिशा दशा नहीं है।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!